Betul Road Accident: तेज रफ्तार से दौड़ रही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई , एक की मौत

Betul Road Accident: High speed car went out of control and hit a tree, one dead

Betul Road Accident:  आठनेर- मुलताई मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आएगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मासोद चौकी क्षेत्र अंतर्गत रविवार दोपहर को आठनेर-  मुलताई मार्ग पर ग्राम ग्राम टेमुरनी और बिसनूर के बीच एक सफेद कलर को कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। कार  मुलताई की होना बताया जा रहा है।

प्रथम दृष्टि जानकारियां सामने आ रही है कि कार आठनेर से मुलताई जा रही थी तभी हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार से थी जिसके कारण वह अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कर का सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही आठनेर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।  आठनेर पुलिस के मुताबिक हादसे में एक कि मौत हो गई है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button