Betul Road Accident: बैतूल- इंदौर हाइवे पर बस और पिकअप की भिड़ंत, एक युवक की दर्दनाक मौत
Betul Road Accident: Bus and pickup collide on Betul-Indore highway, a young man dies a painful death
Betul Road Accident: बैतूल-इंदौर हाईवे पर बस और पिकअप वाहन की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और लोग घायल हो गए है। घायलों को उपचार के किया अस्पताल भर्ती किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी शुक्रवार दोपहर अजई जोड़ मार्ग बैतूल इंदौर हाइवे पर पिकअप और बस की टक्कर हो गई। इसमें आलमगढ़ निवासी मजहर पिता मेहताब 35 वर्ष की मौत हो गई। वही रवि पिता जगदीश 21 वर्ष निवासी चिरापटला, हंसराज पिता हीरालाल 35 वर्ष निवासी चिरापाटला, संतोष पिता किशोरी 40 वर्ष निवासी आजमगढ़ और रामप्रसाद पिता रामेश्वर 35 वर्ष घायल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए चिचोली समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया है। बताया जा रहा है कि चिचोली ब्लॉक के चिरापाटला निवासी व्यापारी एक पिकअप से जामनगरी बाजार जा रहे थे। वहीं इंदौर की ओर से एक नई बस बनकर चिचोली की ओर आ रही थी। इसी बीच अजई जोड़ पर बस और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई।



