Aaj Ka Rashifal 8 March 2024 : आज महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की इन राशियों पर बनी रहेगी विशेष कृपा, दूर हो जाएगी सभी बाधाएँ
Aaj Ka Rashifal 8 March 2024: Today on Mahashivratri, Lord Bholenath will have special blessings on these zodiac signs, all obstacles will be removed.
Aaj Ka Rashifal 8 March 2024 : आज 8 मार्च 2024 दिन शुक्रवार फाल्गुन मास कृष्णा पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज महाशिवरात्रि पर शिव और सर्वाथ सिद्धि योग बना हुआ है। आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:08 बजे से 12:56 बजे तक है। राहुकाल का समय है सुबह 11:04 बजे से 12: 32 बजे तक रहेगा। चंद्रमा मकर राशि और सूर्य कुंभ राशि में रहेंगे। आज का दिशाशूल है पश्चिम दिशा। मेष राशि Aries Today Horoscopes
आज महत्वपूर्ण काम पूरा हो जाएगा। काफी दौड़ भाग बनी रहेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज भगवान शिव को फूल अर्पित करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य है 80% यानी बहुत अच्छा भाग्य बना हुआ है।
- शुभ रंग क्रीम
वृषभ राशि Taurus Today Horoscopes
आज मानसिक चिंता समाप्त होगी। सेहत में सुधार होगा। संतान प्राप्ति की समस्या हल होगी। आज भगवान शिव को दही अर्पित करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य है 75 प्रतिशत यानी उत्तम भाग्य बना हुआ है।
- शुभ रंग पीला
मिथुन राशि Gemini Today Horoscopes
आज सेहत का ध्यान बनाकर रखें। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। जिम्मेदारियां को आज ठीक से निभाए। आज भगवान शिव पर बेलपत्र अर्पित करते हैं तो आपकी मुश्किलें कुछ हद तक कम हो जाएगी। आज का भाग्य है 60% यानी मेहनत अधिक होगी भाग्य कम बना हुआ है।
- शुभ रंग सुनहरा
कर्क राशि Cancer Today Horoscopes
परिवार की तमाम समस्याएं हल होगी। आर्थिक पक्ष बेहतर होते जाएगा। करियर में लाभ के योग बन रहे हैं। आज भगवान शिव को दूध अर्पित करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य है 70% यानी मध्यम भाग्य बना हुआ है।
- शुभ रंग फिरोजी
सिंह राशि Leo Today Horoscopes
आज काफी दौड़ भाग बनी रहेगी। काम का दबाव बना रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज भगवान शिव को गन्ने का रस अर्पित करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य है 65 प्रतिशत यानी जितनी मेहनत करोगे उतना लाभ मिलेगा।
- शुभ रंग बैंगनी
कन्या राशि Virgo Today Horoscopes
आज पारिवारिक समस्या समाप्त होगी। करियर के मामले हल होंगे। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। आज भगवान शिव को भांग और धतूरा अर्पित करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य 75 प्रतिशत यानी उत्तम भाग्य बना हुआ है।
- शुभ रंग हरा
तुला राशि Libra Today Horoscopes
आज सेहत का ध्यान बनाकर रखें। वाद विवाद से बचाव करें। महत्वपूर्ण काम अभी टाल दे। आज भगवान शिव को सुगंध अर्पित करते हैं तो आपकी मुश्किलें कुछ हद तक दूर हो जाएगी। आज का भाग्य है 60% यानी मेहनत अधिक होगी भाग्य कम बना हुआ है।
- शुभ रंग नीला
- Government Employee News: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने कर दिया यह बड़ा ऎलान
वृश्चिक राशि Scorpio Today Horoscops
आज नौकरी में सुधार होगा। छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं। धन का लाभ हो सकता है। आज भगवान शिव को अबीर और गुलाल अर्पित करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य है 70% यानी मध्यम भाग्य बना हुआ है।
- शुभ रंग सफेद
धनु राशि SagittariusToday Horoscopes
करियर में सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। काम की अधिकता बनी रहेगी। आज भगवान शिव की महाआरती करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य है 80% यानी बहुत अच्छा भाग्य बना हुआ है।
- शुभ रंग गुलाबी
मकर राशि Capricorn Today Horoscopes
आज काम में आपको सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मानसिक चिंताएं समाप्त होगी। आज भगवान शिव को तिल अर्पित करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य है 90% यानी सबसे ज्यादा भाग्य बना हुआ है।
- शुभ रंग नीला
- Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर बैतूल में निकलेगी भव्य शिव बारात, हाथी पर सवार होंगे महाकाल
कुंभ राशि Aquarius Today Horoscopes
आज सेहत का ध्यान बनाकर रखें। वाद विवाद से बचाव करें। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान दें। आज भगवान शिव को जल और बेलपत्र अर्पित करते हैं तो आपकी मुश्किलें कुछ हद तक दूर हो जाएगी। आज का भाग्य 60% मेहनत अधिक होगी भाग्य कम बना हुआ है।
- शुभ रंग आसमानी
मीन राशि Pisces Today Horoscopes
करियर में नई शुरुआत हो सकती है। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष की उन्नति होगी। आज भगवान शिव को चंदन अर्पित करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य है 70% यानी मध्यम भाग्य बना हुआ है।
- शुभ रंग पीला
टीप: इस लेख में दी गई जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नही है। राशिफ़ल में दी गई जानकारी ज्योतिषियों के बताए अनुसार/ धर्मग्रंथों/ मान्यताओं से संग्रहित कर आप तक पहुंचाई है।



