Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर बैतूल में निकलेगी भव्य शिव बारात, हाथी पर सवार होंगे महाकाल

Mahashivratri: A grand Shiva procession will take place in Betul on Mahashivratri, Mahakal will ride on an elephant.

फ़ाइल फ़ोटो

Mahashivratri: बैतूल में महाशिवरात्रि के अवसर पर  करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र बाबा महाकाल की भव्य बारात कोठी बाजार थाना महाकाल चौक से अनूठे अंदाज में निकलेगी। बारात में शिव के गण भूत, पिशाच, गंधर्व, किन्नर और नंदी, भ्रंगी सहित शहर के हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। इस बारात में उज्जैन के कलाकारों द्वारा कड़ा बीन द्वारा आतिशबाजी, झांज डमरू की टीम, बंगाली समाज के कलाकारों द्वारा विशेष प्रस्तुति, क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा लोक नृत्य, विभिन्न प्रकार की झांकियां, विशालकाय हनुमान जी, भूत प्रेत की विशाल टीम, एनसीसी दल आकर्षण का केंद्र रहेंगे। नागपुर ब्रास बैंड, महिलाओं के लिए अलग से डीजे, कोरकू समाज का नृत्य, सारणी की युवतियों का नृत्य, बारात की शोभा बढ़ाएगा। भूत-पिशाच, देवी-देवताओं संग निकलने वाली एतिहासिक शिव बारात शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए निकलेगी। नगर में शिव बारात का यह 5वां वर्ष है। इस शिव बारात की चर्चा बैतूल सहित आसपास के जिलों में भी हो रही है। नगर भ्रमण के बाद भगवान शिव पार्वती का विधि विधान से विवाह संपन्न होगा। गंज व्यायाम शाला बारात की अगुवाई करेगी। इस भव्य शिव बारात का आयोजन श्री शंभू भोले उत्सव सेवा समिति थाना महाकाल चौक कोठी बाजार द्वारा किया जा रहा है।

    भगवान के लिए बनी आकर्षक पालकी
शिव बारात थाना महाकाल चौक स्थित शिवालय से 3 बजे प्रस्थान करेगी। बारात में भगवान भोलेनाथ के लिए आकर्षक पालकी बनाई गई है। इस पालकी के साथ दूल्हा बने महादेव हाथी पर विराजमान होंगे। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को देर शाम तक बारात की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही थी। बारात में शामिल होने के लिए देवी -देवताओं की आकर्षक झांकी बनायी जा रही है। शिव बारात शोभा यात्रा में इस वर्ष भी उज्जैन के कलाकारों द्वारा कड़ा बीन आतिशबाजी, झांज डमरू की टीम द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button