Mp Weather Today: मध्य प्रदेश के दो संभाग और 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, चल सकती है तेज हवाएं

Mp Weather Today: Rain alert issued in two divisions and 21 districts of Madhya Pradesh, strong winds may blow.

Mp Weather Today: अद्यतन पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान के आसपास चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में माध्य समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर और 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई के मध्य अवस्थित है, जबकि इसी चक्रवातीय परिसंचरण से लेकर पूर्वोत्तर अरब सागर तक मध्योपरी क्षोभमंडल में ट्रफ लाइन विस्तृत है। वहीं दक्षिण- पश्चिमी मध्य प्रदेश से लेकर उत्तरी कर्नाटक उक टूफ लाइन गुजर रही है, जिसके कारण अरब सागर से दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के साथ नमी आ रही है।5 मार्च 2024 की रात्रि से अगले पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग भोपाल में रविवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के भिंड. सिंगरोली सीधी, पन्ना, छत्तरपुर और निवाठी, चंबल और शहडोल संभागों के जिलों में, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मऊगल, सतना, मैहर, डिडोरी, पाद्वर्ण, बालाघाट, टीकमगढ़, कटनी, दमोह, दतिया और सिवनी जिलों में  गरज चमक के साथ बारिश की संभावना बनी है। 

Related Articles

Back to top button