Mp Weather Today: मप्र के 4 संभाग और 19 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश, झंझावात की संभावना
Mp Weather Today: Possibility of rain and thunderstorm in 4 divisions and 19 districts of Madhya Pradesh.
Mp Weather Today: वर्तमान में अद्यतन पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास चक्रवातीय परिसंचरण के रूप म माध्य समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर और 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई के मध्य अवस्थित है। जबकि दक्षिण- पश्चिमी राजस्थान के ऊपर माध्य समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। साथ ही इस चक्रवातीय परिसंचरण से लेकर पश्चिमोत्तर अरब सागर तक मध्य क्षोभमंडल में ट्रफलाइन विस्तृत है। इनके प्रभाव में दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के साथ अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। 5 मार्च 2024 से अगले पश्चिमी विश्व के सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग भोपाल ने शुक्रवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों में, बैतूल, उज्जैन, देवास, शाजापुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, दमोह और सागर नर्मदापुरम, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी, भोपाल और इंदौर संभागों के जिलों में, हरदा, रतलाम, अगरमालवा, नंदसौर और नीमच ओलावृष्टि व गरज-चमक/ उजपाल के साथ झंझावात एवं झोकेदार हवाएं (40-50 किमी / घंटा) चलने की संभावना है।




