Betul Road Accident: सडक़ हादसे में वन रक्षक की दर्दनाक मौत ड्यूटी से वापस आते समय हुआ हादसा
Betul Road Accident: Forest guard tragically died in a road accident. The accident happened while returning from duty.
Betul Road Accident: बैतूल ड्यूटी से घर वापस लौटते समय सडक़ हादसे में एक वन रक्षक की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दतिया निवासी नरेन्द्र पिता रामस्वरूप साहू (38) बैतूल जिले के आमला दक्षिण वन मंडल के बिच्छुखान बीट में वन रक्षक के पद पर पदस्थ था। वन रक्षक को जूनावानी के पास नाका बनाने के लिए काम दिया। बुधवार की शाम को स्कूटी से घर वापस लौटते समय सांईखेड़ा और पंखा के बीच हादसा हो गया। एनएचआई की एम्बुलेंस ने वन रक्षक को जिला अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वन अधिकारी निधि चौहान ने बताया कि नरेन्द्र साहू आमला के दक्षिण वन मंडल क्षेत्र में पदस्थ है, जिन्हें जूनावानी के पास नाका बनाने के लिए अतिरिक्त चार्ज दिया गया था। बुधवार शाम को वह स्कूटी से घर लौट रहे थे। वन रक्षक का हाईवे के किनारे खेत में पड़ा मिला। एनएचआई की एम्बुलेंस ने जिला अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने संभावना जताई है कि अज्ञात वाहन ने वन रक्षक की स्कूटी की टक्कर मार दी, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण सामने आएगा।
Road Accident News: मप्र के डिंडौरी जिले में एक बड़ा सड़क हादसा, 14 लोगो की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल
घर लौटते समय पत्नि से हुई थी बात
जानकारी के मुताबिक वन रक्षक जब ड्यूटी से घर लौट रहा था, तब उसने पत्नि से फोन पर बात की थी और कहा था कि वह ड्यूटी से घर के लिए निकल गया है और जल्द घर पहुंच जाएगा। घर आने में देरी होने पर पत्नि ने फिर से फोन लगाया। फोन नहीं उठाने पर परिजनों को चिंता जताई और उनके साथ काम करने वाले साथी वनकर्मियों से जानकारी ली। इस दौरान पता चला कि वन रक्षक हाईवे के किनारे खेत पर पड़ा मिला। जिसे एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई है। वन रक्षक की मौत की खबर लगते ही वन विभाग में शोक की लहर छा गई। स्टॉफ के कई लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। मृतक का जिला अस्पताल में गुरूवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को वन विद्यालय ले जाया गया, जहां वन अधिकारियों और स्टॉफकर्मियों ने वन रक्षक को श्रद्धाजंलि अर्पित की। वन अधिकारी निधि चौहान ने बताया कि मृतक वन रक्षक के परिजनों को शासन की तरफ से मिलने वाली तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।



