Road Accident News: मप्र के डिंडौरी जिले में एक बड़ा सड़क हादसा, 14 लोगो की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

Road Accident News: A major road accident in Dindori district of MP, 14 people died, 20 seriously injured.

Road Accident News: मप्र के डिंडौरी जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पिकअप वाहन पलटने से 14 लोगो को मौत हो गई है। हादसे में लगभग 20 लोग घायल है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती किया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हादसे पर दुःख जताया है। मृतकों के परिजनों को 4- 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन अमाही देवरी से मंडला जिले के मसूरी घुघरी गाँव गया था। वापस लौटते समय गाड़ी अनियंत्रित होकर 20 फिट खाई में गिर गई। पिकअप में कुल 35 लोग सवार थे। जिसमें से 14 लोगो की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया। गाड़ी के मालिक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। फ़िलहाल पुलिस हादसे की जाँच में जुटी है। 

Related Articles

Back to top button