Betul Train Accident: रेलवे ट्रेक पर मिला अज्ञात युवक का शव, मृतक की पहचान करने में जुटी पुलिस

Betul Train Accident: Dead body of unknown youth found on railway track, police busy in identifying the deceased.

File photo

Betul Train Accident: बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र सदर में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रेन के कटने के कारण युवक के शरीर के कई टुकड़े हो गए। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह सूचना मिली थी कि सदर आईल मील के पीछे रेलवे ट्रेक पर एक अज्ञात युवक ट्रेन से कट गया है। पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। ट्रेन से कटने के कारण युवक के शरीर के कई टुकड़े हो गए थे। मृतक की अभी कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की या हादसा हुआ है या फिर और कोई दूसरी घटना तो नहीं हुई। जांच के बाद ही पता चलेगा।

यह घटना सोमवार लगभग 8 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है। मृतक ने भूरे रंग का चड्डा पहना हुआ है और लक्स कंपनी की अंडरवियर पहनी है। मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष होना बताया गया है। मृतक के पास कोई दस्तावेज नहीं मिले जिसके कारण शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। कोतवाली पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button