MP Weather Alert: बैतूल, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा सहित एमपी के 9 जिलों में बारिश का अलर्ट, जाने 2 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल
MP Weather Alert: Rain alert in 9 districts of MP including Betul, Narmadapuram, Chhindwara, know how the weather will be for 2 days

MP Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में नमी आना शुरू होने और हवाओं की दिशा पूर्वी होने के कारण मप्र में मौसम में बदलाव आ गया है। आसमान में बादल में छा गए, अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल जिले के कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी है। मौसम वैज्ञानिक डॉ.वेद प्रकाश ने बताया कि मौसम में एकाएक बदलाव आ गया है। अगले 24 घंटे के दौरान नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, डिंडोरी, नरसिंगपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में। जिले में बारिश होने की संभावना बनी है। दो दिनों तक मौसम इसी तरह से बना रहेगा। बादल छाने के कारण न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो गई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में एकाएक गिरावट आई थी, मौसम बदलने के बाद तापमान फिर बढ़ गया। सोमवार का न्यूनतम तापमान बढ़कर 11.2 डिग्री पर पहुंच गया है।



