Betul Road Accident: स्टेरिंग फेल होने से अनियंत्रित यात्री बस बिजली पोल से टकराई, बड़ा हादसा टला
Betul Road Accident: Uncontrolled passenger bus collides with electricity pole due to steering failure, major accident averted
Betul Road Accident: बैतूल: इंदौर-सारनी चलने वाली पैगगवार बस की स्टेरिंग शनिवार सुबह उस समय फेल हो गई। जब चालक और परिचालक बस का काम कराने सारणी से बगडोना की ओर ले जा रहे थे। बस में सवार चालक और परिचालक कुछ समझ पाते तब तक सतपुड़ा पॉवर प्लांट के सामने पैगवार बस बिजली के पोल से टकराते हुए सड़क से नीचे उतर गई। जैसे ही बस एलटी लाइन और 11 केवी बिजली तार के पोल से टकराई जोरदार आवाज आई। इसके बाद स्टेट हाईवे पर सफर करने वाले लोग रुक गए और बस की ओर दौड़ पड़े। अच्छी बात यह है कि बस में कोई भी यात्री सवार नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता था। बस में चालक और परिचालक सवार थे।
बताया जा रहा है कि बस को रिपेयरिंग के लिए ले जाया जा रहा था। बस चालक और हेल्पर शराब के नशे में होना बताया जा रहा है। बिजली विभाग द्वारा बस चालक के विरुद्ध एफआईआर कराई गई है। वितरण कंपनी सारणी के सहायक यंत्री प्रमोद बरकड़े ने बताया एलटी और 11 केवी लाइन के खंबे गिरने से तीन नंबर फीडर बंद है। इसके चलते रहवासी क्षेत्र की बिजली गुल है। गोपाल पैगवार ने बताया बस की स्टेरिंग फेल होने से हादसा हुआ है। बस में काम आने की वजह से बस को इंदौर नहीं भेजा गया और स्टेरिंग का काम करना था। इसी के लिए चालक और परिचालक बस को ले जा रहे थे। स्टेट हाईवे 43 पर स्टेरिंग फेल होने से यात्री बस सड़क से नीचे उतरने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और चालक परिचालक को से जरूरी जानकारी ली।



