Betul Medical College: बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, जल्द शुरू होगा मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य

Betul Medical College: Betul MLA Hemant Khandelwal met the Chief Minister, construction work of the medical college will start soon.

Betul Medical College: बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात की है। इस मुलाकात में कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई है। जानकारी के मुताबिक श्री खंडेलवाल ने बैतूल जिले में बनने वाले मेडिकल कॉलेज के संबंध में खास मुलाकात की है। कॉलेज के लिए भूमिका चयन करने और जल्द कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू करने पर चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री ने विधायक को आश्वासन दिया कि जल्द ही मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विधानसभा चुनाव के पहले बैतूल में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति हुई है। अब कॉलेज के लिए जमीन और निर्माण कार्य शुरू किए जाने को लेकर विधायक पूरी ताकत से जुट गए है। मेडिकल कॉलेज बनने से जिले वासियों को एक बड़ी सौगात मिलेगी। उल्लेखनीय है कि विधायक की बैतूल विधायक की यह सौजन्य भेंट मुख्यमंत्री से पहली बार हुई है। मेडिकल कॉलेज के अलावा अन्य कई मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई है। 

Related Articles

Back to top button