Betul Weather News: बैतूल में ठंड ने किया जबरदस्त पलटवार, मंगलवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रात रही

Betul Weather News: Cold made a strong counterattack in Betul, Tuesday night was the coldest night of the season.

Betul Weather News: उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन पैदा कर दी है। एक बार फिर ठंड में जबरदस्त पलटवार किया है। बैतूल में मंगलवार की रात इस ठंड के सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। मौसम विभाग समिति जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया है। यह इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। रात के समय अब कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगा है।

ठंड को देखते हुए रात के समय लोग अलाव जलाने के लिए मजबूर हो गए है। शाम ढलते ही ठंडी हवा चलने लगती है। इस बार ठंड बहुत कुछ खास असर नहीं दिखा पाई है। इस सीजन में सबसे कम तापमान 8 डिग्री पर पहुंचा, इसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी होते गई। अब एक फिर ठंड के तेवर बढ़ने से तापमान में एकाएक गिरावट आई है। मंगलवार को दिन में भी ठंडी हवाएं चलने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ा। रात में तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट आई है। हालांकि दिन में तेज धूप खिलने से ठंड से थोड़ी राहत भी मिली। मौसम वैज्ञानिका का कहना है कि रात के समय ठंड के तेवर अधिक बने रहेेंगे। मौसम में आए एकाएक बदलाव के कारण ठंड बढ़ गई है। 

Related Articles

Back to top button