MP Weather News: मध्य प्रदेश शीतलहर की चपेट में, 24 शहरों का तापमान 10 डिग्री से कम, ठंड से बचने जलने लगे अलाव

MP Weather News: Madhya Pradesh in the grip of cold wave, temperature in 24 cities below 10 degrees, bonfires started burning to escape the cold.

फ़ाइल फ़ोटो

MP Weather News: उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण समूचा मध्य प्रदेश इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। मध्य प्रदेश के पांच शहरों का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से कम और 24 शहरों का तापमाम 10 डिग्री से कम है। ठंड के कारण लोगों को अलाव का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। दिन और रात के समय सर्द हवाएं चल रही है। दिन में भी ठंड का एहसास होने के कारण लोग गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर है। कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आने के कारण उसकी बूंदे बर्फ में तब्दील हो गई है। 

मप्र के इन शहरों का न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग भोपाल से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात को बैतूल 10.0 भोपाल 7.4, दतिया 3.2, धार 8.0, गुना 4.8, ग्वालियर 4.1, नर्मदापुरम 10.6, इंदौर 9.0, खंडवा 9.0,  खरगोन 9.8, पचमढ़ी 6.4 रायसेन 8.4, राजगढ़ 4.4, रतलाम 8.2, उज्जैन 8.8, छिंदवाड़ा 11.2, दमोह 6.5, जबलपुर 8.0, खजुराहो 6.0, मंडल 11.4, नरसिंहपुर 7.6, नौगांव 6.0, रीवा 7.5, सागर 4.7, सतना 6.2, सिवनी 11.0, सीधी 7.4, टीकमगढ़ 7.0, उमरिया 7.9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया है। 

Related Articles

Back to top button