Betul Varshik Utsav News: दिव्य ज्योति उ.मा. विद्यालय सिरडी में वार्षिक उत्सव की धूम, भूतपूर्व शिक्षक और विद्यार्थियों का सम्मान
Betul Varshik Utsav News: Divya Jyoti U.M. Annual festival celebrated in Sirdi school, former teachers and students honored
Betul Varshik Utsav News: बैतूल जिले के विकासखंड प्रभात पट्टन के ग्राम सिरडी के दिव्य ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को दो दिवसीय वार्षिक उत्सव की शुरुआत हो गई है। कार्यक्रम के पहले दिन वार्षिक उत्सव की धूम रही। कई विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति दी है। वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम स्कूल के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों द्वारा आयोजित किया है। कार्यक्रम में एकल गायन, समूह गायन, एकल नृत्य समूह नृत्य शामिल है। देश भक्ति गीतों पर दी गई प्रस्तुतियां सबसे मनमोहन रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र सामने दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन के कार्यक्रम आयोजित हुए है। स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ने वाले पूर्व शिक्षकों और पूर्व विद्यार्थियों का समिति की ओर से सम्मान भी किया गया। दूसरे दिन रविवार को भी वार्षिकोत्सव में कई कार्यक्रम और सम्मान समारोह कार्यक्रम होगा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर स्कूल के सभी विद्यार्थी उत्साहित है। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष स्कूल में वार्षिक उत्सव मनाया जाता है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उमा घोड़की, डॉ खुसराज धोटे, स्कूल समितिबके अध्यक्ष महादेव गल्फट, श्यामराव तड़गे उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष पंजाबराव लिखितकर, आनंद राव गल्फट सह सचिव, कृष्ण राव गल्फट उपाध्यक्ष, सदस्य दुर्गादास सातनकर , महादेव देशमुख, हरिभाऊ महाले, नामदेव पोटफोड़े, ग्राम सिरडी सरपंच बाली महाले और उपसरपंच संध्या पाँसे, माया वागद्रे सरपंच साईंखेड़ा खुर्द , गजानन गल्फट सहित अन्य लोग मौजूद थे।



