Betul Mandi Bhav 19 January 2024:आज 19 जनवरी 2024 के बैतूल मंडी भाव, उपज की आवक में हुई बढ़ोतरी
Betul Mandi Bhav 19 January 2024: Betul Mandi Bhav today 19 January 2024, increase in arrival of produce in the market.
Betul Mandi Bhav 19 January 2024: शुक्रवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 19 जनवरी 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 13 हजार 58 बोरे रही। 2973 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 1460 बोरे , मक्का की आवक 8 हजार 586 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में आवक में बढ़ोतरी
कृषि उपज मंडी में उपज में गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार आवक में बढ़ोतरी हुई है। सोयाबीन और मक्के की सबसे ज्यादा आवक आ रही है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक काम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है। आने वाले दिनों में उपज की आवक और बढ़ने की संभावना है। सीजन में आवक कितनी अधिक हो जाती है कि उपज डालने के लिए मंडी परिसर भी कम पड़ जाता है।

