Mata Vaishno Devi Mandir: माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए आई बड़ी खुशखबरी

Mata Vaishno Devi Mandir: Great news for the devotees going to visit Mata Vaishno Devi.

Mata Vaishno Devi Mandir: जम्मू कश्मीर के कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। माता वैष्णो देवी मंदिर के गर्भग्रह तक जाने वाली पुरानी और प्राकृतिक गुफा को खोल दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक साइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने बताया कि मंदिर में पूजा करने के बाद तीर्थ यात्रियों को पुरानी गुफा के माध्यम से यात्रा करने की सुविधा प्रदान की है। पुरानी गुफा से श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए कोई दिक्कत ना हो इसलिए व्यवस्था बनाने की निर्देश दिए हैं।

बताया जाता है कि वार्षिक परंपरा को ध्यान में रखते हुए फिर से इस गुफा को खोल दिया है साल के इस समय में आमतौर पर पूजा करने के बाद गुफा को दोबारा खोल दिया जाता है। श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ होने की स्थिति में इस गुफा को बंद कर दिया जाता है। वैष्णो देवी माता मंदिर एक प्रसिद्ध मंदिर है यह प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। पुरानी गुफा से होते जाने और दर्शन करने का अलग ही महत्व है। 

Related Articles

Back to top button