Betul Road Accident News: सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Betul Road Accident News: Two people died tragically in road accidents, hit by unknown vehicle

Betul Road Accident News: सड़क हादसों में दो वृद्धजनों की दर्दनाक मौत दोनों घटनाओं में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बैतूल। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो वृद्धजनों की मौत हो गई है। मृतक का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

MP Today News: मध्य प्रदेश में शराब होगी महंगी, आ रही है नई शराब नीति, जाने कितने बढ़ने वाले है दाम

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात को खापा जोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में रमेश पिता गणेश बारस्कर (55) निवासी जामगांव की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही सांईखेड़ा थाना पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई थी। बाईक को टक्कर मारने वाले वाहन का अभी पता नहीं चला है। मृतक के शव को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। दूसरा हादसा बोरदेही मार्ग ग्राम करपा के पास हुआ, जिसमें अशोक पिता गणपत धाड़से (55) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह घटना 8 जनवरी को हुई थी। वृद्ध को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया था, यहां परिजन एम्स अस्पताल लेकर गए। परिजन यहां से वापस बैतूल ला रहे थे तभी रास्ते में वृद्ध ने दम तोड़ दिया। मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। इस हादसे में भी अज्ञात वाहन ने बाईक को टक्कर मारी है। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई।

Related Articles

Back to top button