MP Today News: मध्य प्रदेश में शराब होगी महंगी, आ रही है नई शराब नीति, जाने कितने बढ़ने वाले है दाम
MP Today News: Liquor will be expensive in Madhya Pradesh, new liquor policy is coming, know how much the prices are going to increase

MP Today News: मध्य प्रदेश में शराब के दाम बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। सरकार नई नीति के तहत शराब के दाम बढ़ाएगी। यह खबर सुर प्रेमियों के लिए अच्छी नहीं है। उन्हें अब शराब के लिए अधिक राशि खर्च करनी पड़ सकती है। मध्य प्रदेश आबकारी विभाग द्वारा इस बार नई शराब नीति के तहत 10% एक्साईज ड्यूटी बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। विभाग द्वारा देशी शराब पर एक्साईज ड्यूटी 6% और विदेशी शराब पर 10 प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी में है।
जानकारी के अनुसार नहीं आबकारी नीति को लेकर आबकारी विभाग ने शराब ठेकेदारों से भी सुझाव लिए हैं। इनमें उन्होंने लाइसेंस फीस बढ़ाने पर उतनी ही एक्साईज ड्यूटी बढ़ाने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने शराब बेचने की मात्रा कम दिए जाने की बात कही है। इसका कारण यह है कि 85% माल बेचने की शर्त है। जिसके नहीं बेचने पर उन पर 5% की पेनल्टी लगती है। ऐसे में ठेकेदारों को सस्ती शराब बेचनी पड़ती है।


