Betul Maths Competition News: गणित की प्रतियोगिता में अर्नव खाकरे बने चैंपियन
Betul Maths Competition News: Arnav Khakre became champion in mathematics competition
Betul Maths Competition News: ग्रोवेल अबेकस एकेडमी बैतूल और बागडोना के तत्वाधान में गणित प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में कई विद्यार्थी सबसे तेज गणितज्ञ बने हैं। केसर बाग बैतूल में मैथ्स प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 5 से 13 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 180 विद्यार्थियों ने भाग लिया है। इस प्रतियोगिता में गणित के 200 सवालों को 8 मिनिट में लिखित में हल करने का लक्ष्य दिया था। प्रतियोगिता में उम्र एवं टर्म के अनुसार जोड़ना, घटाना ,गुणा, भाग के जटिल प्रश्नों को लिखित में हल करने का था। इस प्रतियोगिता में चैंपियन ऑफ चैंपियन विजेता हर्बल खोलकर मास्टर माड्यूल चैंपियन, दक्ष सांवले एडवांस मॉड्यूल चैंपियन, सार्थक नायक कंस्ट्रक्शन मॉड्यूल चैंपियन, अर्नव खाकरे मॉड्यूल चैंपियन चुने गए हैं। इसके अलावा अलग-अलग ग्रुप चैम्पीयन में कनिष्का चौकीकर, गौरान्श गायकवाड़, भाव्या पाटील, ऋषभ नागले, निलोहित सिंग ठाकुर, अभिनव कावड़कर, किर्ती नागले, विदित मौखेड़े, ईशिका भाबर, हिरांशु कालभोर, खुशबू भूषण, अनन्यासिंग ठाकुर, खुश मालवीया, कनक चौरे दिव्यांश गावंडे एवं चैतन्य पाटील विजेता बने । टॉप 5 में रहे लगभग 75 विजेताओं को स्टेज से ट्राफी देकर सम्मानित किया गया ।



