National School Taekwondo Competition: राष्ट्रीय शालेय ताईक्वांडो 2023 6 दिवसीय राष्ट्रीय शालेय ताईक्वांडो प्रतियोगिता का समापन

National School Taekwondo Competition: National School Taekwondo 2023 6-day National School Taekwondo Competition concludes

National School Taekwondo Competition: राष्ट्रीय शालेय ताईक्वांडो प्रतियोगिता के अंतिम दिन समापन अवसर पर बैतूल विधायक  हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने आशा की है कि जो खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद भी पदक से वंचित रह गए वे अगले साल और भी अच्छा प्रदर्शन कर जीत हासिल करेंगे। कार्यक्रम में अतिथि गणों द्वारा विभिन्न आयु वर्ग के विजेताओं को मेडल प्रदान किए जाने के साथ चैंपियनशिप संबंधी ट्रॉफी प्रदान की गई।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में बैतूल विधायक  हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे, मुलताई विधायक  चंद्रशेखर देशमुख, घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा उईके, योजना समिति सदस्य एवं जिला अध्यक्ष भाजपा,  आदित्य बबला शुक्ला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, वरिष्ठ समाजसेवी पर्यावरण विद श्री मोहन नागर, जिला पंचायत सदस्य श्री जगन उईके, श्री कृष्णा गायकी, जिला पंचायत सदस्य गण अन्य जनप्रतिनिधि गण सहित संयुक्त संचालक लोक शिक्षण नर्मदा पुरम संभाग श्रीमती भावना दुबे, उप संचालक श्रीमती ज्योति प्रहलादी उपस्थित थे।
14 वर्ष आयु वर्ग में विजेता
 14 वर्ष बालिका वर्ग में 19 पॉइंट्स के साथ महाराष्ट्र प्रथम, मध्य प्रदेश 16 अंकों के साथ द्वितीय एवं उत्तराखंड 13 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह बालक वर्ग 14 वर्ष में 18 पॉइंट्स के साथ महाराष्ट्र प्रथम, 15 पॉइंट्स के साथ तमिलनाडु द्वितीय एवं हरियाणा 13 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा। 14 वर्ष कैटेगरी में संयुक्त रूप से प्रथम विजेता टीम महाराष्ट्र और द्वितीय विजेता टीम तमिलनाडु क्रमश: 37 और 26 अंकों के साथ अव्वल रहे।

17 वर्ष आयु वर्ग में विजेता
17 वर्ष आयु वर्ग में बालिका समूह अंतर्गत प्रथम हरियाणा 22 अंकों के साथ, द्वितीय स्थान गुजरात 21 अंक एवं मध्य प्रदेश 15 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा। बालक वर्ग 17 वर्ष समूह में केंद्रीय विद्यालय संगठन 21 अंकों के साथ प्रथम, हरियाणा 17 अंकों के साथ द्वितीय और मध्य प्रदेश 14 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा। 17 वर्ष आयु वर्ग में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हरियाणा 39 अंकों के साथ एवं द्वितीय स्थान गुजरात 32 अंकों के साथ प्राप्त कर पाने में सफल रहे।

19 वर्ष आयु वर्ग में विजेता
19 वर्ष आयु वर्ग में बालिका समूह में 18 अंकों के साथ दिल्ली प्रथम, 12 अंकों के साथ महाराष्ट्र द्वितीय और 10 अंकों के साथ मध्य प्रदेश तृतीय स्थान पर रहा जबकि इसी आयु वर्ग में बालक समूह अंतर्गत 15 अंकों के साथ मध्य प्रदेश प्रथम, 12 अंकों के साथ महाराष्ट्र द्वितीय और 9 अंकों के साथ राजस्थान तृतीय स्थान पर रहा, 19 वर्ष आयु वर्ग में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान मध्य प्रदेश द्वारा 25 अंकों के साथ, द्वितीय स्थान महाराष्ट्र द्वारा 24 अंक तथा तृतीय स्थान दिल्ली द्वारा 18 अंक अर्जित कर प्राप्त किया गया।
उल्लेखनीय है कि स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड पर विगत 31 दिसंबर 2023 से चली आ रही 67वीं राष्ट्रीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन जिले के जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। बैतूल जिले को राष्ट्रीय स्तर की शालेय प्रतियोगिता आयोजित किए जाने का अवसर प्रथम बार प्राप्त हुआ था। 35 प्रदेशों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का प्रतिवेदन विभागीय अधिकारी श्री सुबोध शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन श्री हीरेंद्र शुक्ल द्वारा किया गया। 6 दिन चली इस प्रतियोगिता के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर अनिल कुशवाहा, विभागीय अधिकारी श्री सुबोध शर्मा, श्री संजीव श्रीवास्तव, श्री गणेश सोनी, श्री धर्मेंद्र पवार, उमाकांत कोकाटे, श्री बलदेव अरोड़ा के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से प्रतियोगिता में सम्मिलित ऑफिशल्स, कोचेस, मैनेजर्स के द्वारा आयोजन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई जिसे आयोजकों द्वारा आगंतुक रजिस्टर में भी संधारित किया गया है। आयोजन का सुचारू एवं सफलतापूर्वक संचालन जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button