Betul Road Accident: अज्ञात वाहन ने बाईक को मारी टक्कर, सड़क हादसे में पुत्र की मौत, पिता गंभीर घायल
Betul Road Accident: Unknown vehicle hits bike, son dies in road accident, father seriously injured

Betul Road Accident: बैतूल जिले के बैतूलबाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गोराखार के पास सड़क हादसा हुआ है, जिसमें पुत्र की मौत हो गई, पिता गंभीर रूप से घायल है। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया। सूचना मिलते ही बैतूलबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने बाईक को टक्कर मारी और वाहन चालक फरार हो गया। बैतूलबाजार पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नायकचारसी निवासी गामा और उसका पिता बोंदरिया बाईक से जा रहे थे। तभी गोराखार के पास शुक्रवार सुबह लगभग अज्ञात वाहन ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में गामा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को एम्बुलेंस की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस का कहना है कि मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। अज्ञात वाहन ने बाईक को टक्कर मारने की जानकारी सामने आई है। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।



