Mp Weather Alert News: मध्य प्रदेश के चार संभाग, बैतूल सहित 23 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट
Mp Weather Alert News: Alert of rain with thunder and lightning in four divisions of Madhya Pradesh, 23 districts including Betul.
Mp Weather Alert News: मध्य प्रदेश के 4 संभाग एवं 23 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग भोपाल में शुक्रवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया गया कि अगले 24 घंटे के दौरान रीवा, शहडोल, जबलपुर, भोपाल संभाग और दमोह, निवाड़ी गुना, अशोक नगर, शिवपुरी, नर्मदा पुरम, बैतूल, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, रीवा मऊगंज, सतना, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना सागर, निवाड़ी विदिशा रायसेन सीहोर भोपाल सहित कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना बनी है। 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। एक-दो दिन तक मौसम इसी तरह बना रहने की संभावना बनी है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है।इन जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा
मौसम विभाग भोपाल से मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल उज्जैन ग्वालियर चंबल संभाग एवं रीवा, मऊगंज, सतना, छिंदवाड़ा मंडला, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ निवाड़ी, इंदौर जिले में माध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। कोहरे के कारण ट्रेन और वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। कई ट्रेन घंटो तक देरी से चलने से यात्री परेशान है।



