Betul Crime News Today: जूस पीकर और काजू खाकर आराम से चोरी कर रहे चोर, कोतवाल से नही संभल रही कोतवाली
Betul Crime News Today: Thieves are stealing comfortably after drinking juice and eating cashew nuts, Kotwali is not able to handle it.
Betul Crime News Today: बैतूल शहर अपराधी बेलगाम हो गए है। लूट, चोरी जैसी घटनाएं लगातार हो रही है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे है। अज्ञात चोरों द्वारा थानों और पुलिस अधिकारियों के बंगलों के आसपास बेखौफ चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। शहर में प्रतिनिधि होती घटनाओं से ऐसा लग रहा है कि कोतवाल से अब कोतवाली अब अच्छे से नहीं संभल रही है।
- Road Accident News: मप्र के गुना में भीषण सड़क हादसा 13 लोगों की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बस में लगी आग
बुधवार की रात को चोरों ने गंज थाने के चंद कदम दूर चौपाटी पर एक ज्यूस की दुकान को निशाना बनाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेहरू पार्क चौपाटी के शीतला ज्यूस सेंटर को निशाना बनाकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। यह वारदात पुलिस विभाग द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फूटेज में दो अज्ञात चोर चेहरे पर मास्क लगाकर चोरी करने के लिए घुसे थे। चोरों ने सबसे पहले ज्यूस सेंटर प्रवेश करने के बाद ज्यूस पीया। इसके बाद नगदी रूपए पर हाथ साफ किए और काजू खाते हुए निकल गए। चोरी की घटना की शिकायत ज्यूस संचालक हेमंत पवार ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि ज्यूस सेंटर में काउंटर बना है, जिसमें ज्यूस बनाने का सामान रखा था, साथ ही 2 हजार रूपए चिल्लर रखे थे। काउंटर में रखे लगभग 2 हजार रूपए के चिल्लर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिए, काउंटर में रखे काजू के पैकेट गायब है। दुकान संचालक ने बताया कि वह लगभग 10 बजे दुकान बंद करके घर गए थे। सुबह आकर देखा तो दुकान के काउंटर का ताला टूटा मिला। चोरी की घटना की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया।



