Betul Cold News: तापमान में गिरावट आने से बैतूल में पड़ने लगी कड़ाके की ठंड, जलने लगे अलाव

Betul Cold News: Due to drop in temperature, severe cold started in Betul, bonfires started burning.

Betul Cold News: बैतूल मौसम में एक बार फिर बदलाव आ गया है। दिन में सर्द हवाएं चलने से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा ही। 6 दिन के भीतर तापमान फिर लुढ़कर 10.7 डिग्री पर पहुंच गया है। इसके पहले भी तापमान एक बार 10.7 डिग्री पर पहुंचा था, इसके बाद से तापमान में बढ़ोत्तरी हो गई, लेकिन एक बार फिर मौसम बदला और तापमान में गिरावट आने लगी है। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर देखने को मिल रहा है। उत्तरी हवाओं के कारण जिले में भी ठंड बढ़ गई है। दिन में ठंड के कारण लोगों को गर्म कपड़े पहने को मजबूर होने को मजबूर होना पड़ रहा है। रात के समय ठंड के तेवर ज्यादा ही देखने को मिल रहे है। शाम ढलते ही लोग ठंड के कारण घरों में दुबक रहे है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों जिले में बारिश हुई थी और मौसम खुला वैसे ही ठंड के तेवर बढ़ने लगे। 10 दिसम्बर को तापमान 10.7 डिग्री पर पहुंच गया था। इसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी हो गई, लेकिन संयोगवश 6 दिन बाद 17 दिसम्बर रविवार के ही दिन तापमान फिर 10.7 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड का असर और देखने को मिलेगा। इधर जितनी ठंड पड़ेगी, उसका फायदा फसलों को भी मिलेगा। 
22 दिसम्बर से फिर बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में फिर मौसम में बदलाव आएगा और बारिश होने के आसार बने है। अभी दो नए सिस्टम (पश्चिमी विक्षोभ) बन रहे है। इसका असर यह देखने को मिलेगा कि जिले में 22, 23 और 24 दिसम्बर को बारिश के आसार बने हुए है। बैतूल जिले के भी कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम बदलने की स्थिति में अधिकतम तापमान में गिरावट आने और न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी होने की संभावना बनी है। बादलों के कारण न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। बारिश होती है तो इसका फायद फसलों को मिलेगा, लेकिन तेज हवा और ओलावृष्टि होने की स्थिति में फसलों को नुकसान भी हो सकता है। 

Related Articles

Back to top button