MPPSC Exam 2023: अफसर बनने 3 हजार 386 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 1179 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित
MPPSC Exam 2023: 3 thousand 386 students took the exam to become officers, 1179 students remained absent.
MPPSC Exam Betul 2023: मध्यप्रदेश राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 रविवार को बैतूल में 12 केन्द्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा में कई विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा समय में उड़नदस्तों द्वारा सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। एडीएम जयप्रकाश सरियाम ने बताया कि राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए बैतूल में 12 केन्द्र बनाए गए है, जिसमें शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल गंज , शासकीय महारानी बाई लक्ष्मी स्कूल, विवेकानंद महाविद्यालय सदर, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय कोठीबाजार, शासकीय कृषि महाविद्यालय (सीएम राईज) स्कूल, बैतूलबाजार, शासकीय हाईस्कूल हमलापुर, शासकीय महाविद्यालय सदर, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल आठवां मिल, शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी बैतूल, लिटिल फ्लावर हायर सेकेण्डरी स्कूल सदर, शासकीय पॉलीटेक्रिक महाविद्यालय बैतूल और जेएच कॉलेज बैतूल शामिल है। परीक्षा में कुल 4 हजार 865 विद्यार्थी सम्मिलित होना था, जिसमें 2309 महिला , 2478 पुरूष शामिल है। इसमें से पहली पारी में 3686 विद्यार्थी उपस्थित रहे। 1807 महिलाएं, 1821 पुरूष शामिल है। 1 हजार 179 विद्यार्थी परीक्षा से अनपुस्थित रहे। जिसमें 502 महिला और 657 पुरूष शामिल है, परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। दूसरी पाली में 3660 विद्यार्थी उपस्थित और 1205 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा समय में उड़नदस्ते में शामिल अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।



