Betul Road Accident Today: डंपर ने दिव्यांग युवक को कुचला, दर्दनाक मौत, फोरलेन पर हुआ हादसा
Betul Road Accident Today: Dumper crushed disabled person, painful death, accident happened on four lane
Betul Road Accident Today: बैतूल- नागपुर फोरलेन पर मंगलवार शाम को एक डंपर दिव्यांग युवक को कुचल दिया। युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 100 मौके पर पहुँच गई और घटना स्थल का जायजा लिया।
मिली जानकारी के अनुसार बैतूल- नागपुर फोरलेन जूनापानी और सेमझिरा बीच मंगलवार की शाम लगभग 7 बजे डंपर क्रमांक एमपी 09 एचएच 5813 ने तीन चक्के की बाईक पर सवार अज्ञात दिव्यांग युवक को कुचल दिया है। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार डंपर विपरित दिशा से आ रहा था जिसके कारण हादसा हुआ है। मृतक की अभी पहचान नही हुई है। मौके पर पहुँची डायल 100 पुलिस हादसे की जांच कर रही है।




