MP Weather Today: खरगोन, रतलाम और इंदौर में हुई बारिश, मौसम में घुली ठंडक, अगले 24 घंटे में बारिश और वज्रपात की संभावना
MP Weather Today: Rain in Khargone, Ratlam and Indore, coolness in the weather, possibility of rain and thunderstorm in the next 24 hours.
MP Weather Today: पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हो गया है। रविवार सुबह से ही आसमान में बदल उमड़ घुमड़ रहे थे। दोपहर को मप्र के खरगौन, रतलाम इंदौर ,धार और उज्जैन में बारिश हुई है बारिश के कारण मौसम में ठंडक खुल गई है। अगले 24 घंटे के दौरान कई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश होने और वज्रपात की संभावना बनी है। मौसम विभाग भोपाल ने के मुताबिक खारगौन में 24.0, रतलाम 18.0, इंदौर 7.0, धार 7.0 और उज्जैन में 3.0 मिमी बारिश दर्ज की है। 29 में तक मौसम इसी तरह से बना रहने की संभावना बनी हुई है।मौसम विभाग भोपाल में रविवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया गया कि अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगौन, अलीराजपुर जिलो में इंदौर संभाग के जिलो में तथा बैतूल एवं हरदा जिलो में गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना बनी हुई है। रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे बादलों के कारण सूरज की तपिश काम हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 नवंबर से 29 नवंबर तक मौसम इसी तरह से बना रहेगा। बारिश होने और फिर मौसम खुलने के बाद ठंड के तेवर बढ़ाने की संभावना बनी हुई है।



