Betul Today News: करवटें बदलते रहे सारी रात हम आपकी कसम…

Betul Today News: We swore you kept changing sides all night...

Betul Today News: बैतूल करवटें बदलते रहे सारी रात हम आपकी कसम….जी हां किशोर कुमार और लता मंगेश्कर द्वारा गया यह गीत विधानसभा प्रत्यशियों पर सटीक बैठ रहा है। मतदान के बाद भी प्रत्याशियों की नींद उड़ी हुई है। सबकी निगाहे अब 3 दिसंबर  को होने वाली मतगणना पर टिकी है। प्रत्याशियों को यही चिंता सता रही है कि उनकी किस्मत का फैसला क्या होगा। हर किसी को हार का डर सता रहा है। दिमाग में कहीं न कहीं सबके यही बात कौंद रही है कि 3 तारीख को आने वाला चुनाव परिणाम क्या होगा।

चुनाव प्रचार-प्रसार से लेकर मतदान तक प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। सुबह से लेकर देर रात तक प्रचार-प्रसार चलते रहा। घर आने के बाद लोगों से मिलना जुलना, अपने पक्ष में किस क्षेत्र में मजबूती है और किस क्षेत्र में कमजोरी इसका फीडबैक भी लेते रहे। दिन रात प्रत्याशी प्रचार-प्रसार में जुटे रहने से आराम करने का मौका तक नहीं मिला। अब मतदान के बाद दौड़ भाग तो खत्म हो गई, लेकिन प्रत्याशियों का दिमाग भी भी स्थिर नहीं है। कई प्रत्याशी तो हार जीत का गुणा भाग करने लगे है। पार्टी प्रत्याशियों द्वारा अपने-अपने पोलिंग बूथ के पदाधिकारियों से संपर्क कर यही फीडबैक ले रहे है कि किस बूथ पर मतदान के समय क्या स्थिति रही। मतदान के अगले दिन कई प्रत्याशी थकान मिटाने के लिए सुबह देर तक आराम करते रहे। तो कुछ लोग सुबह उठकर स्नान कर पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहुंच गए। दिन भर पोलिंग बूथ की नेता अपनी स्थिति लेते रहे। मतदान के बावजूद भी प्रत्याशियों को चैन सुकुन नहीं है। इस बार पिछले चुनाव की तरह कोई भी हार-जीत के दावे करने से बचते नजर आ रहे है। पॉलिटिकल पंडित भी इस बार भाजपा और कांग्रेस दोनों के बीच कड़ा मुकाबला बता रहे है। पॉलिटिकल पंडित भी हार, जीत का गणित निकालने में असफल दिखाई दे रहे है। मतदान के बाद बड़े से लेकर सामान्य व्यक्ति की जुंबा पर यही बात सामने आ रही है कि इस बार का चुनाव कांटे का है। चुनाव ऊंट किस करवट बैठ जाएगा इसका आंकलन करना बहुत मुश्किल है। सबसे ज्यादा कड़ी कट्टर बैतूल और मुलताई विधानसभा की बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button