Nilay Daga News: कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क, मिल रहा जन समर्थन

Nilay Daga News: Congress candidate Nilay Daga did door to door public relations, getting public support.

Nilay Daga News: बैतूल कांग्रेस चुंनाव कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार बैतूल विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा की लोकप्रियता  सह्रदयता, दूरदृष्टि और काम करने का जुनून  घरों घर पहुंच रहा हैं। ये कोई और नहीं बल्कि बैतूल विधान सभा की वह  चहेती बहनें हैं। जो अपने भाई निलय विनोद डागा के लिए यह संकल्प ले चुकी हैं कि वे अपने भाई की विजय पताका फहराकर ही दम लेंगी। बहन पूजा अतुलकर, मोनिका राठौर, संगीता राठौर, मंजू पिपरदे के नेतृत्व में रोजाना सैक?ों की संख्या में महिलाएं हाथों में कांग्रेस का झंडा थामे अपने भाई निलय डागा के लिए जनता का आशीर्वाद मांग रही हैं। सोमवार बहनों का कारवां शहर के महावीर, लोहिया तथा प्रताप वार्ड में पहुंचा जहां डोर टू डोर पहुँचके बहनों ने अपने भाई की सफलता के लिए मतदातों से भावुकता पूर्ण लहजे में आशीर्वाद मांगा। बहनों ने अपने भाई की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि, निलय भैया ने कभी अपने आप को नेता नहीं समझा बल्कि इस विधान सभा मे रहने वाले प्रत्येक परिवारों का बेटा बनकर सभी के सुख दुख में हिस्सेदार बने। कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया बल्कि जो भी जैसी भी समस्या लेकर उनके पास पहुंचा वो मुस्कुराहट के साथ ही वापस लौटा है। आज समय आ गया है कि हमे नेता नहीं बल्कि बेटे के रूप में निलय भैया ही चाहिए ताकि आने वाला समय हमारे लिए सुखी और संपन्न रहे। महिलाओं ने अपने जनसम्पर्क के दौरान मतदाताओं को अवगत कराया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर जहां महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगी तो वहीं महंगाई से भी राहत मिल पाएगी।

Related Articles

Back to top button