Betul Nilay Daga News: नारी शक्ति का कांग्रेस पार्टी और निलय डागा को मिल रहा अपार जनसमर्थन
Betul Nilay Daga News: Congress Party is getting immense public support for women power: Nilay Daga
Betul Nilay Daga News: बैतूल कांग्रेस चुंनाव कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा को जनसंपर्क के दौरान नारी शक्ति का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी की ओर से महिला सशक्तिकरण को लेकर कई बड़े ऐलान किए है। जिससे प्रभावित होकर भारी संख्या में बैतूल शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं द्वारा कांग्रेस पार्टी के बैतूल विधान सभा के प्रत्याशी निलय विनोद डागा के जनसंपर्क के दौरान भारी जनसमर्थन प्रदान कर अपना आर्शीवाद प्रदान किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी की ओर से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए नारी सम्मान योजना और रसोई गैंस सिलेण्डर 500 रूपए प्रदान करने सहित कई बढ़े ऐलान किए गए है। वर्तमान में इस मंहगाई के दौर में सबसे ज्यादा महिलाओं को ही परेशान होना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी के द्वारा महिलाओं को लेकर किए गए वादों को लेकर महिलाओं का कहना है कि वर्तमान में महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस पार्टी के द्वारा महिलाओं का ख्याल रखते हुए कई योजनाएं संचालित करने का ऐलान किया है, जिससे की सीधे सीधे महिलाओं को ही लाभ होगा।
महिलाओं को सशक्त करने को लेकर कई बड़े ऐलान किए है, जिसमें प्रमुख रूप से
महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए नारी सम्मान योजना प्रारंभ की जाएगी बेटी विवाह योजना के तहत ₹1 लाख 1 हजार की सहायता नगद देंगे। विधवा विवाह प्रोत्साहन हेतु ₹1 लाख 51 हजार देंगे। बुजुर्ग विधवाए ,दिव्यांग एवं परित्यक्तता माताओं एवं बहनों को सामाजिक सुरक्षा हेतु ₹1200 पेंशन दिए जाने का प्रावधान किया जाएगा। बहुदिव्यांगों को ₹2000 पेंशन देंने का ऐलान किया गया है; वही महिला उद्यमियों को 3ः ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
बेटी के विवाह तक मिलेगी 2 लाख 51 हजार की राशि
मेरी बिटिया रानी योजना के अंतर्गत बेटियों को जन्मोत्सव से विवाह संस्कार होने तक 2 लाख 51 हजार की राशि के हित लाभ दिए जाने की व्यवस्था की जाएगी। महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे एवं मध्यप्रदेश पर से महिला दुष्कर्म में सबसे आगे होने के कलंक को मिटायेंगे। दोषियों को शीघ्र सजा देने के लिए महिला फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रारंभ करेंगे। उत्पीड़ित महिलाओं को एक छत के नीचे सभी तरह की सहायता उपलब्ध
कराने के लिए आशा समग्र केन्द्र प्रारंभ कराने का ऐलान किया गया है। महिला सुरक्षा के लिए सुरक्षा एप इंस्टॉल कराएंगे एवं 181 हेल्पलाइन को प्रभावी बनाएंगे। महिला यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करेंगे तथा महानगरीय बस सेवा के निःशुल्क पास देंगे।
पढ़ोपढ़ाओ योजना बनेगी बेटियों का सहारा
कन्याओं को आंगनबाड़ी से कॉलेज तक की निःशुल्क शिक्षा सुनिश्चित करने, पढ़ोपढ़ाओ योजना प्रारंभ करेंगे। पात्र बालिकाओं को कक्षावार ₹500 से ₹1500 की सहायता प्रतिमाह उपलब्ध कराएंगे। बोर्ड की मेरिट में आने वाली कन्याओं को ₹2 लाख की सम्मान निधि देंगे। कन्या उच्च शिक्षा के लिए विशेष महिला विश्वविद्यालय की स्थापना करेंगे एवं नए आईटीआई और पॉलिटेकनिक कॉलेज प्रारंभ करेंगे। सभी वर्ग की कन्याओं के लिए आदर्श छात्रावास खोलेंगे। सरकारी स्कूल से पढ़ी कन्याओं के लिए इंजीनियरिंग मेडिकल एवं लॉ में 10 प्रतिशत सीटें आवंटित करने का भी ऐलान किया गया है।( खबर कांग्रेस से जारी विज्ञप्ति के अनुसार)



