World Cup 2023 Bharat Vs England: वर्ल्ड कप में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया, मोहम्मद शमी ने लिए 4 विकेट

World Cup 2023 Bharat Vs England: India defeated England by 100 runs in the World Cup, Mohammed Shami took 4 wickets

सोर्स ANI

World Cup 2023 Bharat Vs England: वर्ल्ड कप 2023 में रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच मैच खेला गया। भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हरा दिया है। वर्ल्ड कप मैं भारत की लगातार यह छटवी भी जीत है। भारत में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 229 रन बनाए। इंग्लैंड को 230 रन का लक्ष्य दिया गया। मैदान में बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी इंग्लैंड की टीम ने 34.5 ओवर में मात्र 129 रन ही बना पाई और पूरी टीम ऑलआउट हो गई। भारत ने इंग्लैंड को 20 साल बाद हराया है। इंग्लैंड की टीम में जॉनी बेयरस्टो ने 14 रन, डेविड मलान ने 16, जो रूट 0, बेन स्टोक्स 0, जोस बटलर 10, मोईन अली 15, लियाम लिविंगस्टन 27, क्रिस वोक्स 10, डेविड विली 16, आदिल राशिद 13, मार्क वुड ने 0 रन बनाए है। भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 4 विकेट, जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए है। कुलदीप यादव ने 2 और रविन्द्र जडेजा ने 1 विकेट लिया है। 

इस तरह से रही भारत की बल्लेबाजी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की टीम में रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 101 बॉल में 87 रन बनाए। शुभम गिल ने 13 बॉल में 9 रन, विराट कोहली ने 9 बॉल में 0 रन, श्रेयस अय्यर ने 16 गेंद में 4 रन, लोकेश राहुल ने 58 बॉल में 39 रन, सूर्यकुमार यादव ने 47 बॉल में 49 रन, रविंद्र जडेजा ने तेरा बाल में 8 रन, मोहम्मद शमी ने 5 बाल में 1 रन, जसप्रीत बुमराह ने 25 बॉल में 16 रन बनाकर आउट हो गए कुलदीप यादव 13 बॉल में 9 रन बनाकर नॉटआउट रहे। इस तरह से भारत में 9 विकेट पर 50 ओवर में 229 रन बनाएं थे। इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड विली ने 3 विकेट, क्रिस वोक्स ने 2, आदिल रशीद 2, मार्क वुड ने 1 विकेट झटका है। 

Related Articles

Back to top button