Betul Road Accident: ऑटो पलटने से आधा दर्जन लोग घायल, बाइक को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

Betul Road Accident: Half a dozen people injured due to auto overturning, accident happened while trying to save the bike

Betul Road Accident: बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के खेड़ीसांवलीगढ़ के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। बच्चे सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमरावती निवासी लगभग 7 से 8 लोग ऑटो में सवार होकर होशंगाबाद से अमरावती वापस लौट रहे थे। शनिवार दोपहर को खेड़ीसांवलीगढ़ के पास मोड़ में बाईक को बचाने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

घायलों में यशु पवार, मनीष पवार, पायल शिंदे, राजश्री शिंदे, इशनु शिंदे और करिश्मा शामिल है। इन सभी को मामूली चोटे आई है। सूचना मिलने पर खेड़ी चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है। जानकारी यह सामने आई है कि अमरावती निवासी सभी लोग दुकान लगाकर अपना व्यवसाय करते है। सभी  अपने गांव वापस लौट रहे थे। खेड़ी सांवलीगढ़ के पास एक बाईक सवार आ गया जिसे बचाने के चक्कर में ऑटो ने पलटी खा ली। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया है। घायलों में कोई भी गंभीर घायल नहीं है।

Related Articles

Back to top button