Gold- Silver Price: आज सोना- चांदी के दाम में आई कमी, जाने 24 कैरेट सोने के दाम
Gold- Silver Price: Today the price of gold and silver decreased, know the price of 24 carat gold.

Gold- Silver Price: आज शुक्रवार को सोने के दाम में मामूली गिरावट आई है। ( Gold- Silver) त्योहारी सीजन में सोना- चांदी की खरीददारी बढ़ी है लेकिन लोगों को सोने- चांदी के भाव से राहत नहीं मिल रही है। सराफा बाजार में सोने- चांदी के दामों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार 27 अक्टूम्बर 2023 को सोने के दाम 60,000 प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी के दाम 71000 प्रति किलो से अधिक रहे। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोमवार को 24 कैरेट की शुद्धता वाले सोने के दाम बढ़कर 60971 रुपये प्रति 10 ग्राम और 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 71335 रुपए प्रति किलो रही। आज शुक्रवार 27 अक्टूबर 2023 को सोने- चांदी के दाम में कमी आई है। जानकारी के अनुसार 22 कैरेट सोने के दाम 55849 और 18 कैरेट वाले सोने के दाम 45728 प्रति 10 ग्राम दर्ज किए है। 14 कैरेट वाले सोने के दाम 35668 रहे।

