Mp Cold News: मध्य प्रदेश का पचमढ़ी ठंड की चपेट में, कई जिलों में गिरा न्यूनतम तापमान
Mp Cold News: Madhya Pradesh's Pachmarhi in the grip of cold, minimum temperature drops in many districts
Mp Cold News: मध्य प्रदेश सतपुड़ा की वादियों में बसा पचमढ़ी ठंड की चपेट में है। रात के तापमान में लगातार गिरावट आई है। प्रदेश के कई ऐसे जिले हैं जहां न्यूनतम तापमान कम हुआ है। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो गए।
मौसम विभाग भोपाल से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार का पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री, बैतूल 13.7, भोपाल 15.8, दतिया 14.5, गुना 14.4, नर्मदा पुरम 16.9, इंदौर 17.0, खंडवा 16.0, खरगोन 17.2, रतलाम 17.6, छिंदवाड़ा 13.8, जबलपुर 15.0, मंडला 13.4, रीवा 13.6, सागर 16.5, टीकमगढ़ 17.5 डिग्री तापमान दर्ज किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी। उत्तर भारत क्षेत्र में जैसे ही बर्फबारी होगी और ठंडी हवा चली की वैसे ही मध्य प्रदेश के कई जिलों में तापमान कम होगा।



