MP Weather News: मप्र में रात में बढ़ने लगे ठंड के तेवर, खंडवा में पारा 10.1और पचमढ़ी में 12.8 डिग्री दर्ज
MP Weather News: Cold temperatures started increasing in Madhya Pradesh at night, mercury recorded at 10.1 degrees in Khandwa and 12.8 degrees in Pachmarhi.
MP Weather News: मध्य प्रदेश के कई जिलों में ठंडी हवाएं चलने के कारण न्यूनतम तापमान तेजी से नीचे गिरने लगा है। रात के समय लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग भोपाल से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की रात में खड़वा का न्यूनतम तापमान 10.1 और पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में ठंड के तेवर बढ़ाने की संभावना बनी हुई है। दिन में जरूर धूप खिलने से ठंड से रहता है लेकिन रात के समय अब ठंड का एहसास होने लग गया है। बैतूल में भी न्यूनतम तापमान लूड़ाकर 16.2 डिग्री पर पहुंच गया है।
सजने लगी गर्म कपड़े की दुकानें
रात में ठंड का अहसास होते ही बाजार में घर में कपड़े देखने के लिए आए हैं। शहर में जगह-जगह घर में का उपयोग की दुकानें सज गई है। जैसे ही ठंड और अधिक बढ़ेगी वैसे ही गर्म कपड़ों की अधिक होगी। अलग-अलग वैरायटी के गर्म कपड़े बाजार में बिकने के लिए आए हैं।
जाने कहा कितना है न्यूनतम तापमान
जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा का न्यूनतम तापमान 15.8, दमोह 17.8, जबलपुर 15.3, खजुराहो 17.4 , मंडला 14.5, रीवा 14.5, सागर 17.8, सतना 16.8, सिवनी 16.4, टीकमगढ़ 18.5, भोपाल 17.6, इंदौर 19.8, उज्जैन का न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री दर्ज किया गया है।



