Betul Today News: मुलताई के व्यापारी की कार में मिले लाखो रुपये, पुलिस जांच में जुटी
Betul Today News: Lakhs of rupees found in the car of Multai businessman, police engaged in investigation
Betul Today News Today: पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को एक व्यापारी के कार से कैश लाखों रुपये बरामद हुए है। मुलताई थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि मंगलवार को मुलताई के फव्वारा चौक पर वाहनों की चेकिंग चल रही थी। कार क्रमांक एमपी 48 सी 9179 में लगभग 8 लाख रुपये कैश राशि पाई गई है।
पुलिस ने गाड़ी सहित व्यापारी को थाने लेकर गई है। गाड़ी में मिली राशि के संबंध में व्यापारी मुलताई निवासी संतोष साहू से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले की जांच एफएसएल टीम द्वारा की जाएगी। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस बहुत सक्रिय है। वाहनों की सघन चैकिंग की जा रही है।



