Betul Mandi Bhav 17 October 2023: आज 17 अक्टूबर 2023 के बैतूल मंडी भाव, मूंग के दाम में भारी गिरावट
Betul Mandi Bhav 17 October 2023: Today's Betul Mandi Bhav of 17 October 2023, huge fall in the price of moong.
Betul Mandi Bhav 17 October 2023: मंगलवार को मंडी में खरीदी हुई। बैतूल मंडी में उपज की आवक में फिर से कमी आई है। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 6 हजार 890 बोरे रही। सबसे ज्यादा 2 हजार 793 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 695 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
मंगलवार को मूंग की आवक एक बोरा रही
पिछले कुछ दिनों से मूंग के दामों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। मंगलवार को मूंग के दामों में कमी दर्ज की है। कृषि उपज मंडी से मिली जानकारी के मुताबिक मूंग के अधिकतम दाम 4000 और प्रचलित 4000 रुपए प्रति कुण्टल रहे। सोयाबीन की कटाई के बाद मंडी में आवक बढ़ने की संभावना है। देखने में यहां आता है कि सीजन में सोयाबीन और मक्के की मंडी में बंपर आवक होती है। पूरा मंडी परिसर उपज डालने के लिए कम पड़ जाता है। उपज की आवक 40 हजार तक पहुंच जाती है। आवक अधिक होने के कारण कई बार मंडे प्रबंधन को खरीदी रोकना पड़ता है।


