Betul Road Accident: दो बोलेरों गाड़ियों की आमने सामने जबरदस्त टक्कर, 3 लोग गंभीर रूप से घायल
Betul Road Accident: Two Bolero vehicles collide head-on, 3 people seriously injured
Betul Road Accident: शाहपुर नेशनल हाईवे पर देर रात 2 बोलेरो वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई, हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल से भोपाल की ओर एवं शाहपुर से भौरा की ओर बोलेरो वाहन जा रहे थे नेशनल हाईवे पर शाहपुर से करीब 3 किलोमीटर दूर रात करीब 11:00 बजे दोनो बोलेरो वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई टक्कर इतनी जोर से थी कि एक वाहन में ड्राइवर करीब 20 मिनट तक फंसा रहा स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकल गया तथा 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में भर्ती किया गया ।
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ एस.के. रघुवंशी ने बताया कि एक बोलेरो वाहन में आर एन शेकवर जो की पीएचई विभाग के बताए जा रहे हैं वह अपने ड्राइवर के साथ सरकारी वाहन से बैतूल आ रहे थे तथा दूसरा वहां शाहपुर से भौरा की ओर जा रहा था जिसमे संदीप पिता रामेश्वर निवासी हांडीपानी था जिसके की चेहरे पर चोट आई हुई है। सरकारी वाहन में सवार आर.एन. शेकवार के पैर में चोट आई हुई है इसके बाद वहां अपने वहां से भोपाल चल दिए जबकि उनका ड्राइवर सन्नी यादव उम्र 30 वर्ष के दोनों पर एवं हाथ में गंभीर चोट आने के कारण जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया है।



