BSNL Telecom News: बीएसएनएल सिम शुरू रखने के लिए करना होगा यह काम, अन्यथा सेवा हो सकती बाधित

BSNL Telecom News: This work will have to be done to keep BSNL SIM active, otherwise the service may be disrupted.

गूगल फाइल फोटो

BSNL Telecom News: भारतीय दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को केवाईसी( KYC) करना अनिवार्य हो गया है। यह काम बीएसएनल ऑफिस या रिटेलर के पास जाकर आसानी से कर सकते हैं। केंद्र सरकार ने 100 डिजिटाइजेशन के लिए नया नामर्स पेश किया है। जिसके कारण बीएसएनल मोबाइल उपभोक्ताओं को डिजिटाइजेशन करना अनिवार्य हो गया है।

भारतीय दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल द्वारा पूरे प्रदेश में जल्दी ही 4G सेवा की शुरुआत करने वाली है। यह केवाईसी उन उपभोक्ताओं को करनी होगी जिन्होंने कई वर्षों पहले दस्तावेज देकर  सिम खरीदी थी और आधार के साथ अपग्रेड नहीं किया है। ऐसे उपभोक्ताओं को केवाईसी करना जरूरी हो गया है। देश में भले ही 4G की शुरुआत नहीं हुई लेकिन BSNL कंपनी द्वारा गई सालों से 4G सिम उपलब्ध करा कर उपभोक्ताओं को अपग्रेड करने के लिए कहा जा रहा है। इसके बावजूद भी कई उपभोक्ताओं ने अभी तक सिम को अपडेट नहीं किया और ना ही केवाईसी की है। जानकारी के मुताबिक केवाईसी का काम 30 सितंबर 2023 तक किया जाना जरूरी है। हाल ही में केंद्र की मोदी सरकार ने बीएसएनल को 4G सेवा की शुरुआत करने के लिए 89000 करोड़ का रिवाइवल पैकेज दिया है। मंत्रिमंडल ने जारी किए गए एक बयान में बताया कि जल्दी ही सरकारी कंपनी बीएसएनएल अन्य टेलीकॉम कंपनियों की तरह मजबूती से बाजार में उतरने वाली है। 4G सेवा की शुरुआत करने के बाद जल्दी ही 5G की सेवा भी शुरू कर दी जाएगी। 4G सेवा शुरुआत करने के लिए टाटा कंसलटेंट को उपकरण सप्लाई करने के लिए आर्डर दिया गया है। हालांकि KYC नही करने वाले उपभोक्ताओं की सिम बंद करने के कोई निर्देश तो नही है लेकिन 4 जी सेवा शुरू होने पर 3 जी सेवा में दिक़्क़तों का सामना करना पड़ सकता है। 

Related Articles

Back to top button