Betul virodh Pradarshan: इस्तीफा मंजूर करने की मांग करने डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे धरने पर बैठी

Betul virodh Pradarshan: Deputy Collector Nisha Bangre sat on strike demanding acceptance of resignation.

Betul virodh Pradarshan: बैतूल जिले की पूर्व डिप्टी कलेक्टर और छतरपुर SDM निशा बांगरे अपना इस्तीफा मंजूर करने की मांग करने सड़क पर उतर गई है। बैतूल कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन देने पहुची निशा धरने पर बैठ गई। यहाँ समर्थकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। JP सैयाम अपर कलेक्टर को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम सौपे ज्ञापन में बताया कि  बैतूल जिले की बेटी निशा बांगरे जो आमला की निवासी है, उन्होंने 22 जून 2023 को अपना इस्तीफा दिया था परंतु दुर्भावनापूर्ण कार्यवाही के द्वारा अभी तक उनका इस्तीफा शासन के द्वारा मंजूर नहीं किया गया है। किसी भी व्यक्ति का नौकरी करना अथवा नहीं करना अपना व्यक्तिगत निर्णय है, परंतु जिस प्रकार की कार्यवाही मप्र शासन के द्वारा की जा रही है। उससे जिले के लोगों में अत्यंत रोष है. विशेषकर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति का समाज अत्यंत ही कोधित है। | एक अनुसूचित जाति की अफसर बेटी को अगर विपरीत मंशा के द्वारा दुर्भावनापूर्ण | कार्यवाही करके इतना परेशान किया जा सकता है, तो जिले में रहने वाले अन्य लोगों का क्या हाल होगा।
अतः समस्त बैतूल जिले की जनता, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति समुदाय एवं समस्त महिलाएं शासन से यह अनुरोध करती हैं कि अविलंब उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाए। हम लोग निशा जी को अपनी बेटी और एक ऐसे नेता के रूप में देखते हैं जो गरीबों और समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती है। अगर उनका इस्तीफा स्वीकार होता है तो वह समुदाय के लिए और बेहतर तरीके से कार्य कर पाएंगे। अतः समस्त अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय शासन को यह निवेदन भी देता है कि अगर तीन दिवस के अंदर उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाता है, तो हम दिनांक 28/09/2023 से आंदोलन करेंगे और अनिश्चितकालीन अनशन भी करेंगे ताकि शासन की इस दुर्भावनापूर्ण मंशा के खिलाफ लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरुक किया जा सके और हम अपने अधिकारों की रक्षा हेतु लड़ाई लड़ सकें। कलेक्ट कार्यालय में निशा और समर्थक अधिकारियों के इंतजार में  1 घंटे त धरने पर बैठे रहे।

Related Articles

Back to top button