Betul Surgery Operation: महिला के शरीर से निकाली 4 किलों की गांठ, 6 वर्ष के दर्द से मिला छुटकारा, सिटी हॉस्पिटल में सफल ऑपरेशन
Betul Surgery Operation: 4 kg lump removed from woman's body, got relief from 6 years of pain, successful operation in City Hospital
Betul Surgery Operation: गत 6 वर्षों से भयानक पीड़ा से जूझ रही महिला का डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर महिला को इस दर्द से छुटकारा दे दिया है। शहर के प्रसिद्ध सिटी हॉस्पिटल में आठनेर ब्लाक के ग्राम चकोरा निवासी जमुना बाई महिला को कंधे के पास गाँठ थी जिसका सफल आप्रेशन किया है।
अस्पताल के संचालक डॉ अरुण जयसिंगपूरे ने बताया कि महिला को बच्चे के वज़न के बराबर 4 किलो की गांठ कंधे से लटकी थी। गाँठ के कारण महिला विगत 6 वर्षों से परेशान थी। डर के चलते वह कभी अस्पताल भी नहीं आई और न डॉक्टरों को दिखाया। जब महिला को अधिक पीड़ा होने लगी तो शनिवार सिटी हॉस्पिटल आई। डॉ जयसिंगपूरे ने बताया कि महिला की तमाम तरह की जांच एफएनएसी, सोनोग्राफी व ब्लड टेस्ट करवाने के बादऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया। रविवार सुबह सिटी हॉस्पिटल में इस जटिल सर्जरी को वरिष्ठ सर्जन डॉ उदय चकोटिया एवं निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ निजाब राव इवने,के द्वारा ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन में सुनील धोटे, अजय,अलकेश के कुशल सहयोग रहा। ऑपरेशन कर इस महिला को जीवन भर के बोझ से मुक्ति दिलाई है। इस तरह के ऑपरेश जटिल होते है लेकिन डॉक्टरों के अथक प्रयासों से ऑपरेशन सफल हो गया। कुछ दिनों बाद महिला फिर से पूर्व की तरह काम कर सकेगी।



