Betul Train Accident: चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में गई युवक की जान, मृतक की अभी तक नही हुई पहचान

Betul Train Accident: Young man lost his life while trying to get off the moving train, the deceased has not been identified yet

Betul Train Accident: बैतूल चलती ट्रेन से युवक को उतरना महंगा पड़ गया। चलती ट्रेन से उतरते समय युवक यात्री प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंस गया। युवक के दोनों पैर कट गए। गंभीर हालत में उसे आमला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती किया। यहां से जिला अस्पताल रेफर किया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। जीआरपी आमला के एसआई प्रमोद पाटिल ने बताया कि गुरूवार सुबह तेलंगाना एक्सप्रेस चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रहे एक युवक प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंस गया। काफी देर तक वह घसीटते हुए गया जिससे युवक के दोनों पैर कट गए। तत्काल जीआरपी ने युवक को गंभीर हालत में आमला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती किया। यहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

MP Weather Update: मप्र के 4 जिलों में ऑरेंज और 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, बैतूल में तेज बारिश

मृतक के पास में भोपाल से बैतूल की टिकट मिली है। जीआरपी ने यह संभावना जताई है कि युवक गलत ट्रेन में बैठ गया, जिसे बैतूल स्टेशन पर उतरना था। तेलंगाना एक्सप्रेस का बैतूल-आमला में स्टापेज नहीं है। बैतूल ट्रेन नहीं रूकी, आमला स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन धीमी हुई तो युवक ने उतरने का प्रयास किया, इसी समय हादसा हो गया। हादसा सुबह लगभग साढ़े पांच बजे का बताया जा रहा है। जीआरपी का कहना है कि स्थानीय पुलिस की मदद से मृत यात्री की शिनाख्त की जा रही है। शिनाख्ती के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल जीआरपी ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button