MP Weather Update: मप्र के 4 जिलों में ऑरेंज और 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, बैतूल में तेज बारिश
MP Weather Update: Orange alert in 4 districts of MP and yellow alert in 18 districts, heavy rain in Betul.

बैतूल। ब्रेक के बाद फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। गुरूवार को मुख्यालय पर झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद लोगों को उमस से राहत मिली है। कल से फिर तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। पिछले तीन दिनों से मौसम खुला था। तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोत्तरी हो गई थी। बढ़ते तापमान के कारण जिलेवासियों को उमस का सामना करना पड़ा। गुरूवार को सुबह हल्की धूप खिली रही, लेकिन दोपहर में मौसम का मिजाज बदल गया। और दोपहर ढाई बजे तेज बारिश होना शुरू हो गई। बारिश होते ही उमस से राहत मिली है। अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह बारिश जारी रही तो तापमान और नीचे गिरेगा। मौसम विभाग भोपाल ने जारी की गई एडवायजरी में बताया गया कि गुरूवार को बैतूल जिले में गरज-चमक के साथ तेज से मध्यम बारिश हो सकती है। जिला मुख्यालय पर काफी देर तक झमाझम बारिश होते रही।
अगले तीन दिन झमाझम होगी बारिश
मौसम विभाग ने अगले तीन दिन फिर तेज बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक 22, 23 और 24 सितम्बर को फिर तेज बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने से फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। इस नए सिस्टम के कारण फिर से बारिश का दौर शुरू हुआ है। कुछ दिन तक इसी तरह बारिश का दौर फिर जारी रहेगा। तीन दिन के अंतराल के बाद बारिश होने के बाद फसलों को भी फायदा होगा। किसानों का कहना है कि तीन दिन तक बारिश थमने और तेज धूप खिलने से राहत मिली थी। इसी तरह बारिश होते रही और समय पर मौसम खुलते रहा तो फसलोंं को भी नुकसान नहीं होगा। बारिश के कारण सोयाबीन सहित अन्य फसल का दाना अच्छे से भर पाएंगा।



