Betul Virodh Pradarshan: भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का विरोध कर रहे NSUI कार्यकर्तओं को हिरासत में लिया, कार्यकर्ता बोले BJP से आमजन नाराज
Betul Virodh Pradarshan: NSUI workers protesting against BJP's Jan Ashirwad Yatra taken into custody, workers said common people are angry with BJP
Betul Virodh Pradarshan: भाजपा की जन आशीर्वाद यात्र का विरोध कर रहे NSUI कार्यकर्ताओ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। NSUI के जिला अध्यक्ष जैद खान ने बताया कि भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। भाजपा को मध्य प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा सरकार ने केवल लोगों के लिए बड़े-बड़े वादे किए लेकिन उसे पूरा नहीं किया।
भाजपा सरकार के रहते युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। रोजगार के लिए युवा परेशान हो रहा है। कॉलेज के विद्यार्थी इन दोनों बहुत परेशानियों से जूझ रहे हैं। सरकार विद्यार्थियों की परेशानी को गंभीरता से नहीं ले रही है। भाजपा सरकार को जनता के बीच जाने का हक नहीं है क्योंकि सरकार ने जनता के हित में कोई काम नहीं किया। जन आशीर्वाद यात्रा का विरोध करने के लिए NSUI कार्यकर्ता शहर की लल्ली चौक पर इकट्ठा हो रहे थे इसी दौरान पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक लगभग एक दर्जन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया और यात्रा पूरी होने के बाद सभी को छोड़ दिया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान निलेश धुर्वे, नितिन श्रीवास, राजकुमार नागवंशी, शाहिद खान, गगन गायकवाड, अंकित, आकाश कवड़े, जतिन पिपर्दे, दानिश खान , अंकित पटेल राहुल गायकवाड सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।



