Betul Today News: बैतूल के नए CMHO होंगे डॉ रविकांत उइके
Betul Today News: Dr. Ravikant Uike will be the new CMHO of Betul.
Betul Today News: मध्य प्रदेश शासन में एक आदेश जारी किया है जिसमें बैतूल में नए सीएमएचओ की प्रतिस्थापन की गई है। आदेश के मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैनपुर जिला मंडला के सीबीएमओ डॉ रविकांत उइके को बैतूल का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व CMHO डॉ सुरेश कुमार बौद्ध को लोकायुक्त ने रिश्वत मामले में आरोपी बनाया गया। इस मामले के कुछ ही दिन बाद डॉक्टर बौद्ध का बैतूल से अन्य जिले में स्थानांतरण कर दिया। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक बरंगा को सीएमएचओ का प्रभार दिया था। अब नए सीएमएचओ के आने के बाद डॉ अशोक बारंगा अपने मूल पद सिविल सर्जन का काम संभालेंगे। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना बड़ी चुनौती
बैतूल में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाना एक बड़ी चुनौती है। नए सीएमएचओ के सामने भी यह चुनौती बनी रहेगी। जिले में देखने में यहां आता है कि ब्लॉक स्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वच्छ सेवा में अच्छे से नहीं मिल पाती जिसके कारण लोग परेशान होते हैं। अधिकतर लोग जिला मुख्यालय पर आकर उपचार करने के लिए मजबूर हो जाते हैं।



