Betul Holidays Declared in Schools: भारी बारिश के कारण कल स्कूलों में छुट्टी घोषित, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
Betul Holidays Declared in Schools: Due to heavy rains, holiday declared in schools tomorrow, Collector issued orders

Betul Holidays Declared in Schools: जिले में शुक्रवार अल सुबह से जारी तेज बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नदी लाने उफान पर है। जिले में हो रही भारी बारिश के कारण कलेक्टर अमनबीर सिंह बैस ने स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किए है।
शुक्रवार को जारी आदेशों में बताया गया कि मौसम विभाग द्वारा जारी की गई भारी बारिश की चेतावनी एवं कल रात से हो रही तेज बारिश के दृष्टिगत जिले के कक्षा पहली से कक्षा 8वी तक के छात्र-छात्राओं हेतु जिले की समस्त शासकीय/अशासकीय, विभिन्न बोर्ड से मान्यता प्राप्त शालाओं में दिनांक 16.09.2023 को अवकाश घोषित किया जाता है। कक्षा 9वी से कक्षा 12वी तक छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं यथाव्रत संचालित की जायें, ऐसे छात्र जिन्हें नदी, नाले पार कर स्कूल आना होता हैं उन छात्रों की परीक्षायें राज्य से प्राप्त निर्देशानुसार आयोजित की जावें । उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा ।




