Jammu- Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर, कर्नल सहित 3 जवान शाहिद
Jammu- Kashmir Encounter: Two terrorists killed in encounter in Anantnag, Jammu and Kashmir, 3 soldiers including Colonel martyred

Jammu- Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग और राजौरी में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें दो आतंकी मारे गए। एनकाउंटर में कर्नल सहित तीन जवान शहीद हो गए हैं। जानकारी के अनुसार भारतीय सुरक्षा बलों को राजौरी और अनंतनाग में आतंकियों के छुपे होने की जानकारी मिली थी। भारतीय सुरक्षा बलों ने तत्काल पूरे एरिया को घेर लिया। सर्च ऑपरेशन चल रहा था तभी आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में कर्नल मनप्रीत सिंह, SPO सहित एक जवान शहीद हो गए। हालांकि सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को एनकाउंटर में मार गिराया है।
हैंडलर को बचाने में आर्मी डॉग शाहिद
सेना के अधिकारियों ने बताया कि एनकाउंटर के दौरान आर्मी डॉग कैंट भी मौजूद था। हैंडलर को बचाने में आर्मी डॉग शहीद हो गया है। यह हादसा तब हुआ जब आतंकियों की तलाश करने के दौरान हुई गोलाबारी में आर्मी डॉग चपेट में आ गया। खराब मौसम होने के बावजूद सुरक्षा बलों ने 75 किलोमीटर दूर इलाके घेराबंदी करते हुए ऑपरेशन चलाया। जानकारी के मुताबिक इस वर्ष अब तक सुरक्षा बलों ने कई आतंकियों को मार गिराया है।



