Betul Mandi Bhav 13 September 2023: आज 13 सितंबर के बैतूल मंडी भाव, जाने क्या भाव बिकी उपज

Betul Mandi Bhav 13 September 2023: Betul Mandi Bhav today 13 September, know at what price the produce was sold

Betul Mandi Bhav 13 September 2023: बैतूल मंडी में उपज की आवक बहुत कम हो रही है। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बुधवार  को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 4 हजार 996  बोरे रही। सबसे ज्यादा 2 हजार 582 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 980 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है। 

उपज के भुगतान के लिए भटक रहे किसान

बैतूल कृषि उपज मंडी में उपज लेकर आए किसानों से हरि ट्रेडिंग कंपनी ने उपज खरीदी। उपज खरीदने के बाद बिना भुगतान किए कंपनी का मालिक फरार हो गया। किसान रूपए के लिए दर-दर की ठोंकरे खा रहे है। मंगलवार को किसानों ने जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की है। किसान विनोद, महेश, अजय, कैलाश ने बताया कि बैतूल मंडी में हरि ट्रेडिंग कंपनी द्वारा किसानों की उपज खरीदी गई। गेहूं नपाई के बाद भुगतान के लिए कंपनी के दुकान में प्रतिदिन जाकर भुगतान करने की मांग कर रहे है, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटा दिया जाता है। शिकायत करने की बात किए जाने पर भुगतान करने का भरोसा देता और किसानों को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। इसकी शिकायत मंडी के सचिव से भी कर दी है, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई और किसानों ने कलेक्टर से शिकायत कर राशि का भुगतान करने की गुहार लगाई है। किसानों का कहना है कि कंपनी की चल अचल संपत्ति की कुर्की कर किसानों को उपज का भुगतान किया जाए। ग्राम मूचगोहान निवासी विनोद धुर्वे ने बताया कि 17 जुलाई 2023 को कृषि उपज मंडी में 44 क्विंटल गेहूं बेचा था। जिसमें 20 क्विंटल गेहूं, हरि ट्रेडिंग फर्म ने खरीदा था, जिसकी पर्ची भी उनके पास है। बेचे गए गेेहंू की कीमत 1 लाख 6 हजार रूपए है। हरि ट्रेडर्स फर्म ने अभी तक उपज की राशि नहीं दी गई। मुझे ऐसी जानकारी मिली है कि किसानों से गेहूं खरीदने के बाद उक्त फर्म का मालिक फरार हो गया है। उक्त फर्म ने कई किसानों से उपज खरीदी है जिसका भुगतान नहीं किया है, किसान परेशान हो रहे है। सभी किसानों ने जनसुनवाई में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। 

Related Articles

Back to top button