Betul Crime News: खलबत्ते से हमला कर महिला की हत्या, उपचार के दौरान मौत

Betul Crime News: Woman murdered by attacking with a baton, died during treatment

फ़ोटो सोर्स गूगल फ़ाइल

Betul Crime News: बैतूल जिले के शाहपुर क्षेत्र के ग्राम ठप्पा में रविवार की रात को महिला पर अज्ञात लोगों ने प्राणघातक हमला कर दिया, जिसे उपचार के लिए लहूलुहान हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल मेें भर्ती किया। महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। घटना स्थल पर पुलिस को एक लोहे का खलबत्ता मिला है। अज्ञात लोगों ने इस खलबत्ते से हमला किया। शाहपुर थाना प्रभारी एबी मर्सकोले ने बताया कि शाहपुर जनपद के ग्राम ठप्पा निवासी पार्वती पति प्रेम इरपाचे (50) वर्ष पर रविवार की रात अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। महिला को लहूलुहान हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतिका का सोमवार जिला अस्पताल में पोस्ट मार्टम कर शव परिजनों को सौंपा दिया। अज्ञात आरोपियों क खिलाफ पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला खेत के मकान में रहती थी। मकान के पास ही एक छोटा सा झोपड़ा बना है, जिसमें महिला लहूलुहान हालत में पड़ी मिली थी। पुलिस को मौके पर एक लोहे का खलबत्ता मिला है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात आरोपियों ने महिला पर खलबत्ते से हमला किया है। 

इटारसी से वापस आया था पति 
शाहपुर थाना प्रभारी एबी मर्सकोले ने बताया कि महिला का पति काम के सिलसिले में इटारसी गया था। वह देर रात तक वापस घर लौटा तो पत्नी घर पर नहीं मिली। बेटा घर पर अकेला सोया था। जब प्रेम ने अपनी पत्नी को आवाज लगाई तो खेत के ही पास बने झोपड़े में कराहने की आवाज आई। वैसे ही पति तत्काल पहुंचा तो पत्नी लहुलूहान हालत में बेहोश पड़ी थी। तत्काल उसे उपचार के लिए शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया गया। हालत गंभीर होने पर यहां से जिला अस्पताल भर्ती किया, जहां सोमवार सुबह उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतिका का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी मर्सकोले ने बताया कि अज्ञात हमलावरों की तलाश की जा रही है। घटना को लेकर महिला के पति से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस की शक की सुई महिला के पति पर भी जा रही है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्य जुटाने और जांच के बाद ही हत्यारों का पता चल पाएगा। 
इनका कहना…..
शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ठप्पा में अज्ञात लोगोंं ने महिला की हत्या कर दी है। इस म मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही हत्यारों का सुराग लगाया जाएगा।
एबी मर्सकोले, थाना प्रभारी, शाहपुर

Related Articles

Back to top button